Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Primary school teachers wore black badges during training.

Kangra News: प्राथमिक शिक्षकों ने काले बिल्ले लगा लिया प्रशिक्षण

Wed, 04 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 04 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Primary school teachers wore black badges during training.
कांगड़ा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्राथमिक शिक्षकों ने मंगलवार को न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम के विरोध में काले बिल्ले लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। संघ के बैनर तले 80 शिक्षकों ने इस व्यवस्था को प्राथमिक शिक्षा के हितों के विपरीत बताया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिहोतरा ने कहा कि यह व्यवस्था धरातल पर व्यावहारिक नहीं है। कई प्राथमिक पाठशालाओं में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से लैब अटेंडेंट व अन्य कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इससे छोटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीईईओ और सीएचटी की प्रशासनिक शक्तियां भी सीमित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को वापस लेने की मांग के संबंध में शिमला में संघ का क्रमिक अनशन 101वें दिन भी जारी रहा। खंड कांगड़ा के शिक्षकों ने सरकार से इस व्यवस्था को तुरंत रद्द कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर महासचिव विजय, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, मुख्य सलाहकार सुखविंद्र सिंह, प्रेस सचिव रिंकू, शीतल गुलरिया, ऊषा देवी, मोनिका सूद और मीनाक्षी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed