फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Present evidence before the law: Youth Congress

सबूत हों तो कानून के समक्ष पेश करें : यूथ कांग्रेस

Sun, 23 Aug 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Aug 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
Present evidence before the law: Youth Congress
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में झंडा लगाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपजे विवाद को लेकर सियासत और तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस देहरा के अध्यक्ष सुमित ठाकुर और अभिषेक नरोत्रा ने प्रेसवार्ता कर भाजपा नेताओं के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी व्यक्ति पर बिना तथ्य और प्रमाण के व्यक्तिगत आरोप लगाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

यदि किसी के पास आरोपों से संबंधित कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करने के बजाय कानून के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर सभी लोगों को साथ लेकर चल रही हैं और किसी के साथ राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर भी भाजपा नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय क्षेत्र में हुए कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। यूथ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से बचें और देहरा के विकास से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच चर्चा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed