{"_id":"62602650fa437849b960347f","slug":"preperation-of-nadda-road-show-kangra-news-sml4062816174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो को नगरोटा बगवां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो को नगरोटा बगवां तैयार
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में पत्रकार वार्ता में जेपी नड्डा के रोड शो और जनसभा के कार्यक्रम की जानकारी देते प्
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत को नगरोटा बगवां तैयार है। 22 अप्रैल को नगरोटा बगवां में एतिहासिक रोड शो के माध्यम से जेपी नड्डा को जनसभा स्थल गांधी मैदान में लाया जाएगा। वहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर 25 हजार लोगों की हाजिरी का लक्ष्य रखा गया है।
वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि रोड शो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल खुली जीप में जेपी नड्डा के साथ होंगे। मंच पर पार्टी के उत्तर भारत के प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना, संजय टंडन, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पवन राणा आदि वरिष्ठ पार्टी नेता भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में 4 राज्यों में पार्टी की जीत के पश्चात जेपी नड्डा के प्रथम बार जिला कांगड़ा में आगमन पर सभी संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नगरोटा बगवां में एतिहासिक जनसभा होगी। कपूर ने कहा कि नड्डा का सुबह 10 बजे गग्गल हवाई अड्डा में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सीधा नगरोटा बगवां जाएंगे। रोड शो के बाद दोपहर एक बजे तक जनसभा के समापन का लक्ष्य है। कपूर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पुराने मिथक तोड़ेगी और प्रदेश में भाजपा पुन: सत्तासीन होगी। इस मौके पर केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग उपस्थित रहे।
प्रोणेयां ने घर नी चलदे
23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली के बारे में पूछे गए प्रश्न पर त्रिलोक कपूर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का हक है। केजरीवाल आएं तो उनका स्वागत है। हिमाचल एक पर्यटक स्टेट है। वह आएं और जाएं। कपूर ने कहा कि केजरीवाल एक प्रोणे (मेहमान) हैं और ‘प्रोणेयां नै घर नी चलदा’।
विज्ञापन
------------
पार्किंग की यह रहेगी व्यवस्था
22 अप्रैल को जेपी नड्डा के रोड शो और जनसभा के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। पार्टी मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बैजनाथ, पालमपुर और सुलह क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए कॉलेज मैदान, जयसिंहपुर के वाहनों के लिए स्कूल मैदान हटवास, नगरोटा बगवां व धर्मशाला के वाहनों के लिए आर्मी मैदान नजदीक परिवहन निगम वर्कशॉप, कांगड़ा के वाहनों के लिए बस्सी पार्किंग नजदीक पीर बाबा, शाहपुर के वाहनों के लिए बस्सी पार्किंग के सामने और नूरपुर व देहरा के वाहनों के लिए नजदीक प्रेम बस पेट्रोल पंप का स्थान निर्धारित किया गया है।