{"_id":"6a908d5e495801a81c083084","slug":"preparations-for-the-bag-balla-award-at-randr-kangra-news-c-95-1-kng1046-252450-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आरएंडआर में बाग-बल्ला के अवार्ड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आरएंडआर में बाग-बल्ला के अवार्ड की तैयारी
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को आरएंडआर (पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन) के तहत प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बाग मुहाल और बल्ला के अवार्ड तैयार कर लिए गए हैं। दोनों मुहालों के प्रभावित परिवारों को करीब 48 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राशि उपलब्ध होने का इंतजार है।
बाग मुहाल और बल्ला के प्रभावितों के लिए करीब 48 करोड़ रुपये का अवार्ड तैयार कर लिया गया है। इसमें बाग मुहाल के लिए 15 करोड़ और बल्ला मुहाल के लिए 33 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि तय की गई है। राशि उपलब्ध होते ही प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। वहीं, बरस्वाकड़ और इच्छी मुहाल का अवार्ड अभी तैयार होना बाकी है।
अवार्ड तैयार होने के बाद अब मुआवजा राशि जारी होने की प्रक्रिया शेष है। जैसे ही विभाग को राशि उपलब्ध होगी, इसके बाद परिवारों को आरएंडआर के नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद पात्र प्रभावित परिवारों के बैंक खातों का ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध हाेने के बाद बैंक खातों में मुआवजा राशि जमा करवा दी जाएगी। इससे लंबे समय से मुआवजे का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। कांगड़ा के एसडीएम डॉ. अजलि गर्ग ने बताया कि आरएंडआर के तहत बाग व बल्ला मुहाल के लिए अवार्ड तैयार कर ली गई है। इन दोनों मुहालों को कुल 48 करोड़ की मुआवजा राशि आवंटित की जाएगी।