{"_id":"65ee20825b22fcd9510463db","slug":"prem-rawat-reached-gagal-with-the-message-of-environmental-cleanliness-kangra-news-c-95-1-kng1003-128247-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पर्यावरण स्वच्छता का संदेश लेकर गगल पहुंचे प्रेम रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पर्यावरण स्वच्छता का संदेश लेकर गगल पहुंचे प्रेम रावत
Mon, 11 Mar 2024 02:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के प्रेम रावत हिमाचल के गांव-गांव तक पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। वह रविवार को गगल पहुंचे। प्रेम रावत ने बताया कि उन्होंने यह भ्रमण पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए शुरू किया है। उनकी यह पहली यात्रा है।
इस यात्रा में उन्हें रास्ते में जो सहायता मिलती है उसी से वह अपना और अपने कुत्ते का खाने पीने का काम चलाते हैं। रात को वह टेंट में रुकते हैं। रोजाना पहाड़ी क्षेत्र में कम से कम 20 और समतल में 40 किलोमीटर तक रोजाना चलते हैं। उन्हें समस्या हिमाचल के पांवटा और नाहन के मध्य तब आई जब उनका गो प्रो वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम सड़क के किनारे खड़ी साइकिल से चुरा लिया था। अभी तक वह 1,700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।