{"_id":"683dfca203e12274fe0f7569","slug":"preetpal-of-phagwara-became-the-winner-of-badi-mali-of-harsar-dangal-kangra-news-c-95-1-ssml1008-179732-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हरसर दंगल की बड़ी माली के विजेता बने फगवाड़ा के प्रीतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हरसर दंगल की बड़ी माली के विजेता बने फगवाड़ा के प्रीतपाल
Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। ऐतिहासिक लखदाता पीर पातशाह हरसर दंगल का सोमवार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी माली में प्रीतपाल पहलवान फगवाड़ा ने जस्सा पहलवान मलोट को हराकर खिताब जीता। विजेता को 80 हजार और उपविजेता को 70 हजार रुपये नकद इनाम मिला। इस मौके पर द हरसर लार्ज्ड को-ऑपरेटिव सोसायटी हरसर के सचिव रणवीर जम्वाल मुख्यातिथि रहे। पहले लक्ष्मी नारायण मंदिर हरसर से झंडा उठाकर दंगल स्थल तक लाया गया और दंगल स्थल में पूजा-अर्चना के उपरांत छिंज की शुरुआत हुई। छिंज में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, सोनीपत और राजस्थान के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
छोटी माली का मुकाबला अरफान ईरानी और गामा पहलवान के बीच हुआ, जिसमें अरफान विजेता रहा। विजेता को 55 हजार और उप-विजेता 45 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष ध्यान सिंह, रविंद्र कुटलैहडिया, जगरूप सिंह और रविंद्र कपिला सहित अन्य मौजूद रहे।