फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Power supply will be disrupted in Chadi and Gharoh.

Kangra News: चड़ी और घरोह में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

Wed, 21 Oct 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted in Chadi and Gharoh.
रैत (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 22 अक्तूबर को 11 केवी एडीआईटी, चड़ी और घरोह फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान एडीआईटी फीडर के करेरी, नौली, घरोह, मनियाना, खारी बेही, राव, लांगा, सुखूघाट, चमियारा, भिटलू और पलून गांव प्रभावित होंगे। चड़ी फीडर के चड़ी, डढंब, भट्टेच, टुंडू, ठारू, लालेटा, थरोट, राख, रक्कड़ का बाग और मेट्टी गांव में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

घरोह फीडर के गरोह, शिवानगर, गढ़, जटेड, रोहरू, लांझनी, ओडर, कलियारा, बंदी, नागनपट्ट, स्वाला, मेट्टी और डियारा में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। राजोल सबस्टेशन से बैक सप्लाई मिलने पर कलियारा, बंदी, नागनपट्ट, स्वाला और लोअर ओडर में आपूर्ति जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
22 और 23 को बंद रहेगी बिजली
फतेहपुर (कांगड़ा)। 132/33/11 केवी उपकेंद्र फतेहपुर के वार्षिक रखरखाव के चलते 22 और 23 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता रोहित भाटिया ने बताया कि इस दौरान फतेहपुर उपकेंद्र के 11 केवी पली, धमेटा, सिहाल, फतेहपुर, बरोट और होरी देवी फीडर प्रभावित रहेंगे। साथ ही 33 केवी रैहन उपकेंद्र के अधीन रैहन, दिणीलार्थ, राजा का तालाब, गोलबां और छत्तर फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। संवाद

----------
खैरा में 22 को आपूर्ति रहेगी बाधित
खैरा (कांगड़ा)। आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 22 अक्तूबर को 11 केवी खैरा, मनियाड़ा और रिट फीडरों में सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। इस कारण पाहड़ा, कोठी, भौरा, सलड़ी, चौथी बंड, डुगणी, मलाहू, कस्बा जुगेहड़, मनियाड़ा, तप्पा, ठंडोल, दत्तल, टिक्कर, अपर खैरा, खैरा कस्बा, लुहारकड़, कुठेड़ा, बोहरकड़ और पपलाकड़ गांव प्रभावित होंगे। विद्युत उपमंडल भवारना के सहायक अभियंता मयंक शर्मा ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed