{"_id":"6a91cb582ea17d31e70b923b","slug":"power-supply-in-mainja-and-surrounding-areas-has-collapsed-with-daily-power-outages-kangra-news-c-95-1-kng1047-252638-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैंझा और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमराई, रोजाना लग रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैंझा और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति चरमराई, रोजाना लग रहे कट
Sat, 29 Aug 2026 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के मैंझा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटों से जनता बेहाल है। कई-कई घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोगों में बिजली बोर्ड के खिलाफ भारी रोष है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
नगरी सब स्टेशन से चलने वाली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। क्षेत्र में उपकरणों के इस्तेमाल से लोड दोगुना हो गया है और सब स्टेशन से जुड़े ट्रांसफार्मर 15 से बढ़कर 50 हो चुके हैं। इसके विपरीत विद्युत उपमंडल बिंद्राबन में कर्मचारियों का भारी टोटा है। पहले तैनात 24 फील्ड कर्मचारियों की जगह अब आधे ही बचे हैं।
स्थिति यह है कि पोल पर चढ़कर काम करने वाला सिर्फ एक लाइनमैन है। स्टाफ की कमी के चलते फॉल्ट आने पर कर्मचारी घंटों तक मौके पर नहीं पहुंच पाते। बिजली गुल रहने से शाम के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मैंझा चौक और बगौड़ा क्षेत्र में वेल्डिंग, आटा चक्की सहित अन्य कारोबार ठप होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संदीप राणा, उत्तम, संजय कपूर, उत्तम गोस्वामी, प्रवीन कुमार, प्यार चंद, चतर सिंह, रविंद्र सिंह, संतोष कुमार, भगवान दास और राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिल पूरे आ रहे हैं लेकिन बिजली आधी भी नहीं मिल रही। उन्होंने मैंझा के लिए अलग नया फीडर और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
पिछले दिनों बरसात के कारण लाइनों पर पेड़ गिरने और दैहन सब स्टेशन में काम चलने से समस्या आई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। बिजली की अधिकतर लाइनें जंगल के रास्ते से गुजरती हैं, इसलिए कभी-कभार व्यवधान आ जाता है। -अमित पटियाल, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड पालमपुर
नगरी और गोपालपुर में ठप हुआ व्यापार, घेराव की चेतावनी
नगरी (कांगड़ा)। बिजली की आंखमिचौली से नगरी और गोपालपुर क्षेत्र के व्यवसायी भी परेशान हैं। दिन में दर्जनों बार बिजली आने-जाने के कारण स्थानीय व्यापार पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। नगरी व्यापार मंडल के प्रधान विपिन कौंडल, रमेश धीमान, रोहित वेल्डर और डॉ. नितिन वालिया ने कहा कि यदि आश्वासनों के बावजूद अघोषित कटौती पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो क्षेत्र के समस्त व्यापारी और प्रबुद्ध नागरिक एकजुट होकर बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे।