फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Power outage lasts 11 hours across 10 villages in Rait block; villagers left distressed by humid heat.

Kangra News: रैत ब्लॉक के 10 गांवों में 11 घंटे बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Aug 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
Power outage lasts 11 hours across 10 villages in Rait block; villagers left distressed by humid heat.
रैत (कांगड़ा)। विकास खंड रैत के कुठंमा, जुगेहड़, भेड़ी, बैदी, रछियालू, भड़ोत, बनोई, बंडी, नागणपट्ट और राजोल सहित कई गांवों में शुक्रवार रात करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। रात 9 बजे गुल हुई बत्ती शनिवार सुबह 8 बजे बहाल हो पाई। इससे उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय बिजली गुल होने पर जब हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और लाइनमैन से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। इससे उपभोक्ताओं में गहरा रोष फैल गया।
विज्ञापन

कुठंमा के पूर्व प्रधान कैलाश राणा, राजेंद्र राणा, एडवोकेट सुधीर राणा, वार्ड पंच निशा राणा, किरण राणा, बबीता राणा तथा शंकर महिला मंडल की प्रधान मनोरमा, उषा और सुरक्षा ने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में जहरीले जीवों का डर बना रहता है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधन को सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को लाइन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सुबह टीम भेजकर दुरुस्त करवा दिया गया। उपभोक्ताओं को भविष्य में इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। -अमन कुमार, अधीक्षण अभियंता, एचपीएसईबीएल सर्किल कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed