{"_id":"6a8dfbacb2407494f703ef60","slug":"power-outage-in-mastpur-ichhi-and-upper-chaitru-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1004-252086-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मस्तपुर, ईच्छी और अपर चैतड़ू में कल बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मस्तपुर, ईच्छी और अपर चैतड़ू में कल बिजली बंद
Wed, 26 Aug 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विद्युत उपमंडल धर्मशाला नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान डीटीआर 250 केवीए मस्तपुर, 100 केवीए कंदरेहड़-2 और 100 केवीए डब्ल्यूएसएस कंदरेहड़ बंद रहेंगे। सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि इसके चलते मस्तपुर, ईच्छी, अपर चैतड़ू और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन