{"_id":"6aa852a03d8be7b26d0ab543","slug":"power-outage-in-kangra-and-surrounding-areas-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1037-255749-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों की कल बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों की कल बिजली बंद
Tue, 15 Sep 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विद्युत उप मंडल-1 कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले 11 केवी कांगड़ा मंदिर और 11 केवी जयंती विहार फीडर का 16 सितंबर को जरूरी रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान विद्युत लाइनों से सटी पेड़ों की टहनियों की छंटाई और मरम्मत का कार्य होगा, जिसके चलते संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता पुलकित दीक्षित ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण सिविल अस्पताल कांगड़ा, कॉलेज रोड, राजपूत सभा, तहसील चौक, सिविल कोर्ट कांगड़ा, नटेहड़, डूंगा बाजार, मिशन रोड, जयंती विहार, सुनियारा बाजार, वीआरसी सराय, बुडलाड़ा सराय और जमानाबाद रोड सहित आसपास के इलाकों में सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्य पूरा नहीं हो पाया, तो इसे अगले दिन भी जारी रखा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन