फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pong dam water level above danger mark

Kangra News: पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

Fri, 05 Sep 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Pong dam water level above danger mark
फतेहपुर(कांगड़ा)। पौंग बांध का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वीरवार सुबह 8 बजे जलस्तर 1394.54 फीट दर्ज किया गया था, जो 11 बजे बढ़कर 1394.60 फीट और दोपहर बाद 3 बजे 1394.67 फीट तक पहुंच गया। यह स्तर बांध के निर्धारित खतरे के निशान 1390 फीट से 4.67 फीट अधिक है।
विज्ञापन

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत टरबाइन और स्पिलवे से पानी का निकास जारी रखा है। बांध की सभी 6 मशीनें इस समय पूरी क्षमता से संचालित हैं। आंकड़ों के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे बांध का जलस्तर 1394.67 फीट, इनफ्लो 1,07,205 क्यूसिक और कुल आउटफ्लो 99,673 क्यूसिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मलकानपुर हाइड्रोपावर चैनल से 11,500 क्यूसिक पानी का उपयोग हो रहा है और डाउनस्ट्रीम स्नबर पर ब्यास नदी में 88,183 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया है। बांध से छोड़े गए पानी ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर और विशेषकर इंदौरा क्षेत्र के साथ पंजाब के होशियारपुर और पठानकोट जिलों के कई गांवों में तबाही मचाई है। खेत-खलिहान डूब गए हैं और कई घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और नदी किनारे के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed