फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Polling in 282 Panchayats of Kangra district in the second phase today

Kangra News: दूसरे चरण में जिला कांगड़ा की 282 पंचायतों में मतदान आज

Thu, 28 May 2026 06:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Polling in 282 Panchayats of Kangra district in the second phase today
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान वीरवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। लोकतंत्र के उत्सव में जिलेभर की 282 पंचायतों के विकास की रूपरेखा तय होगी। इस चरण में प्रधान, उपप्रधान और 1616 वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए चार लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने करीब 10 हजार चुनाव कर्मियों को मोर्चे पर तैनात किया है। चुनावी सरगर्मी के बीच सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतपेटियों व बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोलिंग बूथों के आसपास शराब बेचने और हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस चरण में जिला के सभी 17 ब्लॉकों में मतदान होगा, जिसमें रैत और परागपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 21-21 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद देहरा और सुराणी में 20-20, जबकि बड़ोह ब्लॉक में सबसे कम 7 पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि मतदान सुबह 7 से शाम 3 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों में ही मतों की गणना शुरू कर दी जाएगी और देर रात तक परिणाम घोषित होंगे। हालांकि, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतपेटियों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में भेजा जाएगा। ग्रामीण जनता में नई सरकार को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
किस ब्लॉक में कितनी पंचायतों के लिए होगा मतदान
ब्लॉक,पंचायतों की संख्या

रैत-21

परागपुर-21

देहरा-20

सुराणी-20

नगरोटि सूरियां-19

इंदौरा-19

फतेहपुर-18

नूरपुर-17

लंबागांव-17

सुलह-16

कांगड़ा-16

बैजनाथ-15

पालमपुर-13

नगरोटा बगवां-12

भवारना-11

पंचरुखी-10

धर्मशाला-10

बड़ोह-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed