{"_id":"5f0752088ebc3e635b3e962b","slug":"police-remand-wife-kill-husband-kangra-news-sml3379097158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या की आरोपी महिला का पांच दिन पुलिस रिमांड बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या की आरोपी महिला का पांच दिन पुलिस रिमांड बढ़ा
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी महिला का पुलिस रिमांड पांच दिन और बढ़ा दिया गया।
इससे पहले आरोपी महिला को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पहले भी कोर्ट ने पुलिस रिमांड दिया था। वहीं इसी घटना के तहत एएसआई के साथ मारपीट मामले में मारपीट गिरफ्तार 12 महिलाओं को कोर्ट से जमानत पहले ही मिल चुकी है।
डीएसपी देहरा रणधीर सिंह और थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि कोर्ट ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला का पांच दिन का पुलिस रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पंचायत टिप्परी के गांव लुसियार में 35 साल के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था।