{"_id":"63e3e25d86ebac83bc061d57","slug":"police-raid-in-chhanni-31-grams-of-heroin-along-with-another-accused-arrested-kangra-news-c-19-1-54408-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: छन्नी में पुलिस की रेड, 31 ग्राम हेरोइन समेत एक अन्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: छन्नी में पुलिस की रेड, 31 ग्राम हेरोइन समेत एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब की सीमा से सटे नूरपुर और इंदौरा के सीमांत क्षेत्रों में फैले नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए नूरपुर जिला पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। बीते दिनों जसूर में नशे की बड़ी खेप और नकदी के साथ नूरपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की थी। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर बुधवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बब्बू, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर छन्नी में रेड कर 31.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद किया। इससे पहले पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए दोनों नशा तस्करों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पठानकोट में एक ज्वेलर्स से रेड कर 56.25 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की थी।
पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों नशा तस्करों के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद से पुलिस ने नशे के नेटवर्क से जुड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीमांत क्षेत्र में होने वाले नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त नशे के सौदागर पुलिस की रडार पर आ गए हैं। उधर, नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस पूरी तत्परता से नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के मिशन पर काम कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।