{"_id":"683b647ecfb7b1b8150bbfca","slug":"police-is-investigating-the-banks-documents-in-the-fraud-case-kangra-news-c-95-1-kng1004-179470-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धोखाधड़ी के मामले में बैंक के दस्तावेजों को खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धोखाधड़ी के मामले में बैंक के दस्तावेजों को खंगाल रही पुलिस
Sun, 01 Jun 2025 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में एक बैंक प्रबंधन और कंपनी पर लगे धोखाधड़ी के आराेपों के मामले में पुलिस दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसमें पुलिस ने बैंक से कुछ दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है और इनकी जांच की जा रही है। भागसूनाग निवासी मदन लाल कपूर ने जेएंडके बैंक प्रबंधन और कावी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक पर मिलीभगत कर उसके दस्तावेजों पर इस कंपनी को करीब पांच करोड़ रुपये का लोन जारी करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि बैंक से उन्होंने लोन के लिए आवेदन किया था।
बैंक ने 30 जुलाई 2019 को नियमित बैंक औपचारिकताओं के बहाने खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और दस्तावेज लिए थे। लोन लेते समय उन्होंने जो डाक्यूमेंट बैंक में दिए थे, उन डाक्यूमेंट्स को बैंक ने दूसरी कंपनी को लोन देने के लिए इस्तेमाल किया और करीब पांच करोड़ रुपये का लोन दिया गया। इस लोन मामले में बैंक की ओर से उन्हें गारंटर बनाया गया। इसकी जानकारी उन्हें बैंक की ओर से मिलने वाले नोटिसों से मिली थी।
उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि मामले की जांच को पुलिस बैंक से दस्तावेज लेकर जांच कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। संवाद