{"_id":"6ae5da18a018aeeb130b3a34","slug":"pledge-for-a-tobacco-free-society-taken-in-24-educational-institutions-in-kangra-kangra-news-c-95-1-kng1045-264274-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कांगड़ा के 24 शिक्षण संस्थानों में ली तंबाकू मुक्त समाज की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कांगड़ा के 24 शिक्षण संस्थानों में ली तंबाकू मुक्त समाज की शपथ
विज्ञापन
रेड रिबन क्लबों ने चलाया तंबाकू मुक्त युवा अभियान, तंबाकू सेवन के बताए दुष्परिणाम
तंबाकू से हर साल देश में होती हैं करीब 13.5 लाख मौतें, किशोर भी तेजी से हो रहे शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के 24 शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को रेड रिबन क्लबों की ओर से तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई।
अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताया गया कि तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। तंबाकू के सेवन से मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर के अलावा हृदय रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विद्यार्थियों को बताया गया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (2016-17) के अनुसार देश में 28.6 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें करीब 26.68 करोड़ लोग शामिल हैं। वहीं, 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 8.5 प्रतिशत किशोर भी तंबाकू की गिरफ्त में हैं। देश में हर साल तंबाकू से संबंधित बीमारियों के कारण करीब 13.5 लाख लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन
जिला टीबी अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि तंबाकू के सेवन से टीबी संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ता है। इससे उपचार के परिणाम प्रभावित होने के साथ बीमारी दोबारा होने और मृत्यु की आशंका भी बढ़ सकती है। ऐसे में टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तंबाकू नियंत्रण जरूरी है।
जिले के श्री साई यूनिवर्सिटी पालमपुर, शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन घुरकड़ी, नगरोटा सूरियां, शाहपुर, नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, रक्कड़ कॉलेज, राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला, डाइट धर्मशाला, इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां ने भी इसमें हिस्सा लिया।