फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Players should focus on practice, not race: Bindiya Rani

रेस नहीं अभ्यास पर फोकस करें खिलाड़ी : बिंदिया रानी

Sat, 15 Feb 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Feb 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
Players should focus on practice, not race: Bindiya Rani
एस बिंदिया रानी, अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर
धर्मशाला। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर एस बिंदिया रानी देवी ने खिलाड़ियों को रेस से दूर रहकर अभ्यास पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का निरंतर अभ्यास ही उसे सफलता दिलाता है और देश-प्रदेश के लिए पदक जीतने में मदद करता है।
विज्ञापन

बिंदिया रानी ने शुक्रवार को धर्मशाला में शुरू हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप के बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। देश के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भारोतोलन प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली बिंदिया रानी ने कहा कि वह आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए नेताजी सुभाष चंद्र राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जब छोटी थी तो उनके राज्य मणिपुर की भारोत्तोलन खिलाड़ी संजीता खुमुकचन ने 2014 में कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें देखकर ही भारोत्तोलन खेले में कुछ करने की प्रेरणा मिली थी। आज उन्होंने जो नाम कमाया है, वह मणिपुर से देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़ियों से मिली प्रेरणा और अभ्यास की बदौलत ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब के समय में खेलों में सुविधाएं बहुत हो गई हैं। इससे खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल रहा है। हमारे समय में सुविधाएं कम थीं, लेकिन खिलाड़ियों में जनून बहुत था। अगर हमारे अंदर जज्बा है तो हम अपने खेल को निखार कर देश के लिए मेडल जीत सकते है। खिलाड़ियों को रेस नहीं बल्कि अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। रेस के चक्कर में अपने आप को इंज्री नहीं करनी करनी चाहिए। जब तक हम बिना चोट के है। हम आगे बढ़ सकते है। चोट के बाद आगे बढ़ने में परेशानियां आती है। इसके लिए हमें प्रतियोगिता में इंज्री से बचना चाहिए।

उन्होंने युवा वर्ग को संदेश देते हुए कहा कि देश के लिए खेलने का हमें अपने अंदर जनून और जज्बा पैदा करना होगा। इसके लिए लगातार अभ्यास की जरूरत है। इसके बाद ही हम देश के लिए मेडल जीतते हैं। बिंदिया रानी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एशियन गेम और ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed