फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Players and tourists will be saved from the bouncers of dilapidated roads

Kangra News: खस्ताहाल सड़कों के बाउंसर से बचेंगे खिलाड़ी और पर्यटक

Sat, 26 Apr 2025 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Players and tourists will be saved from the bouncers of dilapidated roads
खनियारा मार्ग पर कंडी में शुरू हुआ डंगे का काम। संवाद
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में मई में होने वाले आईपीएल के मैचों से पहले शहर की सड़कें चकाचक होना शुरू हो गईं हैं। लोक निर्माण विभाग ने खासकर उन सड़कों के खराब स्पॉट को चिह्नित कर दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, जिन पर क्रिकेट खिलाड़ियों और पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहने वाली है। इस कड़ी में धर्मशाला-खनियारा मुख्य सड़क मार्ग के तहत कंड गांव में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यहां दो साल पूर्व डंगा धंस गया था। हालांकि लोक निर्माण विभाग बीच-बीच में मिट्टी डालकर वाहनों की आवाजाही सामान्य करने में का प्रयास करता रहा है लेकिन इस मार्ग पर होटल ब्लू रेडिसन भी है। इस होटल में आईपीएल की टीमों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सुबह के समय इस सड़क पर खिलाड़ी सैर भी करते हैं। इस लिहाज से इस सड़क को दुरुस्त करने का काम प्राथमिकता के आधार पर शुरू हो गया है। इसके अलावा शहर के अन्य खराब स्पॉट को भी विभाग दुरुस्त करने जा रहा है, ताकि मैचों के दौरान खिलाड़ियों और अन्य पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग धर्मशाला के सहायक अभियंता धमेंद्र सिंह ने कहा कि गांव कंड में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य खराब स्पाट को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed