{"_id":"6a983f69e1433e9d6604fe3a","slug":"plaster-falls-from-ceiling-at-municipal-council-office-employees-have-a-narrow-escape-kangra-news-c-95-1-kng1014-253626-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा सामान, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा सामान, भागकर बचाई जान
Thu, 03 Sep 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की ग्राम पंचायत बरूही के जड़ा गांव में मंगलवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में सो रहे मांगों राम पुत्र खोजू राम ने दीवारों से ईंटें खिसकने की आवाज सुनते ही बाहर भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। उनके बाहर आते ही पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया।
इस हादसे में पीड़ित का घरेलू सामान, बिस्तर, बर्तन और राशन मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। मेहनत-मजदूरी कर अकेले गुजर-बसर करने वाले बीपीएल परिवार के मांगों राम के सामने अब रहने और खाने का गहरा संकट खड़ा हो गया है। पंचायत उपप्रधान पिकां धीमान ने बताया कि मांगों राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ है और पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।
आर्थिक तंगी के कारण वह नए मकान का निर्माण पूरा नहीं करवा पाए थे। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से तुरंत राहत मुहैया कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनके अस्थाई रहने व भोजन की व्यवस्था की जा रही है।