फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Plant Health Clinic will be ready in March: Pathania

मार्च में तैयार होगा प्लांट हेल्थ क्लिनिक : पठानिया

Sun, 22 Feb 2026 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Plant Health Clinic will be ready in March: Pathania
झुलाड़ फार्म हाउस में की बागवानी योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन


अधिकारियों को फील्ड में अधिक समय बिताने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। प्लांट हेल्थ क्लीनिक का निर्माण 10 मार्च से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, जिससे निर्धारित समय पर इसका लोकार्पण कर बागवानों को इसका लाभ मिल सके। यह क्लिनिक किसानों और बागवानों को फसलों से संबंधित रोग, कीट नियंत्रण और आधुनिक तकनीकी परामर्श उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह बात शनिवार को झुलाड़ स्थित बागवानी विभाग के फार्म हाउस में समीक्षा बैठक करते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक समय फील्ड में बिताएं, जिससे किसानों और बागवानों को समय पर उचित मार्गदर्शन एवं तकनीकी जानकारी मिल सके। योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बागवानी विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. अलक्ष पठानिया, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, पूर्व मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश महाजन, राजीव पटियाल और करतार चंद सहित बागवानी एवं कृषि विभाग के अधिकारी, किसान और बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed