फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Plan made for Pong Dam, adventure and water sports get a boost

Kangra News: पौंग बांध के लिए बने योजना, साहसिक और पानी के खेलों को मिले बढ़ावा

Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Plan made for Pong Dam, adventure and water sports get a boost
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के आगामी बजट सत्र से पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। इस वर्ष मौसम खराब रहने से पर्यटन कारोबारियों को बहुत नुकसान हुआ है। पर्यटन कारोबारियों और लोगों को बजट से उम्मीदें हैं कि पर्यटन उद्योग के लिए सरकार नई योजना बनाए, जिससे कारोबार बढ़ सके। सरकार वोटिंग और अन्य साहसिक खेलों की शुरुआत हो तो निसंदेह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों की मांग है कि पर्यटन उद्योग के लिए सरकार पहले पार्किंग व्यवस्था को ठीक करे। आगामी बजट में सरकार से उम्मीद रहेगी कि पौंग झील में पर्यटन की शुरुआत के लिए सार्थक पहल हो, जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। पर्यटन कारोबारियों की सरकार से आस है कि स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मशाला से होटल कारोबारी राहुल धीमान का कहना है कि प्रदेश सरकार बजट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर योजना की घोषणा करे। इस वर्ष माैसम खराब होने के कारण होटल कारोबार में काफी गिरावट आई है, जिससे होटलों का काम ठप हाे गया है। उनकी बजट से उम्मीद है कि पर्यटन उद्योग के लिए सरकार नए बजट बनाए।
विज्ञापन


धर्मशाला से होटल कारोबारी अश्विनी बांबा का कहना है कि पर्यटन उद्योग के लिए सरकार पहले प्रदेश की पार्किंग व्यवस्था को ठीक करे। सरकार द्वारा कोई नई ऐसी पॉलिसी न बनाई जाए जो पर्यटन उद्योग के लिए लाभदायक न हो। इसके साथ ही उनका कहना है कि प्रदेश में बड़ा एयरपोर्ट बनेगा तो प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजनाथ से बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अबरोल का कहना है कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से इन क्षेत्रों को स्वच्छता की दृष्टि से किसी भी प्रकार का बजट मुहैया नहीं हो पा रहा है। सरकार से आस है कि स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैजनाथ से बीड़ के विशेषज्ञ पायलट ज्योति ठाकुर का कहना है कि बीड़ में एशिया का पहला पैराग्लाइडिंग स्कूल बनकर तैयार हो चुका है और सरकार से उम्मीद है कि आने वाले समय में इसको सुचारू करवा कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

फतेहपुर से बलवीर ठाकुर का कहना है कि पिछले साल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी घोषित किया था। पंजाब की सीमा से सटा पौंग बांध अगर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाए तो विधानसभा फतेहपुर, ज्वाली, जसवां, देहरा और ज्वालामुखी के विकास को गति मिलेगी। मौजूदा बजट में सरकार से उम्मीद रहेगी कि पौंग झील में पर्यटन की शुरुआत के लिए सार्थक पहल हो।


फतेहपुर से भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पौंग झील से सटे क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, मगर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास नाकाफी हैं। वोटिंग और अन्य साहसिक खेलों की शुरुआत हो तो निसंदेह पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed