फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pharma company issued closure notice in fake medicine case

Kangra News: नकली दवा मामले में फार्मा कंपनी को बंद करने का नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Nov 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Pharma company issued closure notice in fake medicine case
औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

चार माह पहले कॉपीराइट उल्लंघन और अवैध निर्माण पर दवाइयों का स्टॉक किया था जब्त
फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से नहीं दिया गया कोई भी पुख्ता सुबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में औषधि निरीक्षक की ओर से फार्मा कंपनी पर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार की ओर से पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा और पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। कुशल कुमार ने बताया कि नोटिस के बाद फैक्ट्री में कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
नकली दवा मामले में चार महीने पहले कॉपीराइट उल्लंघन और अवैध निर्माण पर पुलिस और औषधि विभाग की ओर से इस फैक्ट्री में कार्रवाई कर भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक जब्त किया था। फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में कोई भी पुख्ता सुबूत उपलब्ध नहीं हो पाया। इस कारण फैक्ट्री संचालक को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने बताया कि औषधि विभाग की ओरसे और भी दवा कंपनियों का औचक निरीक्षण किया गया है, जिसमें कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed