{"_id":"6a0ca05c3bc9ac04d0023dee","slug":"petrol-and-diesel-prices-are-burning-up-earnings-kangra-news-c-95-1-kng1037-235513-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग से जल रही कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग से जल रही कमाई
Tue, 19 May 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 19 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप। ब्यूरो
टैक्सी चालकों ने कहा- किराया बढ़ाने से यात्री घटने का डर, कदम नहीं उठाने पर परिवार पालना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग से टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आमदनी प्रभावित हो रही है। चालकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच अब आमदनी जुटाना पहले की तुलना में काफी महंगा पड़ने लगा है।
एक्स सर्विसमैन टैक्सी यूनियन धर्मशाला के कार्यालय सचिव लकिंद्र ने बताया कि रोजाना लंबी दूरी तय करने के कारण पहले के मुकाबले अब ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है। किराया बढ़ाने पर यात्रियों की संख्या कम होने का डर बना रहता है, जबकि किराया न बढ़ाने पर बचत नहीं हो पा रही और परिवार पालना मुश्किल हो रहा है।
अगर पेट्रोल और डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले समय में किराये में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि ईंधन के अलावा वाहन की किस्त, बीमा और रखरखाव का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आर्थिक दबाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
वहीं, द ग्रीनवैली ट्रक यूनियन संसारपुर टैरेस के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई की लागत बढ़ गई है। इसके बावजूद पुराने रेट पर ही सामान की ढुलाई करनी पड़ रही है, जिससे ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि ईंधन के दामों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो माल भाड़े में बढ़ोतरी करना मजबूरी बन जाएगा। यूनियन ने सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग उठाई है, ताकि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम जनता को राहत मिल सके।
धर्मशाला में ईंधन के दाम
पेट्रोल (सामान्य) : 98.40 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल (स्पीड) : 107.38 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 90.24 रुपये प्रति लीटर
गगल में ईंधन के दाम
पेट्रोल (सामान्य) : 98.12 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 90.04 रुपये प्रति लीटर