फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Permission granted to start water sports activities in Pong Dam: Negi

पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की मिली अनुमति : नेगी

Sun, 20 Oct 2024 05:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Oct 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Permission granted to start water sports activities in Pong Dam: Negi
खबर का असर...
विज्ञापन

कहा, बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। जल क्रीड़ा आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के सरकार के इस प्रयास से हिमाचल प्रदेश देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।
शनिवार को खटियाड़ में क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र पौंग बांध का औचक निरीक्षण करने के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक क्षेत्र में पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 अक्तूबर के अंक में जल क्रीड़ा केंद्र की खस्ताहाल का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शनिवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्र का निरीक्षण किया और कहा कि पर्यटन विभाग जून, 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउस बोट और अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियों को शुरू करने का उद्देश्य कांगड़ा जिला में पर्यटकों की आमद में बढोतरी करना है। पर्यटन क्षेत्र राज्य के युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटकों के यात्रा अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया, एसडीएम विश्रुत भारती, वन विभाग के अधिकारी और जल क्रीड़ा केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed