{"_id":"685074882226e93a3709a89b","slug":"peoples-work-got-stuck-due-to-power-cut-in-palampur-they-returned-home-disappointed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-181698-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में बिजली कट से अटके लोगों के काम, मायूस लौटे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में बिजली कट से अटके लोगों के काम, मायूस लौटे घर
Tue, 17 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। संयुक्त कार्यालय पालमपुर में सोमवार को बिजली कट के चलते लोगों के काम अटक गए और उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। लोगों ने कार्यालय में जेनरेटर की सुविधा न होने से कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर सब कार्यालयों से सुसज्जित संयुक्त कार्यालय भवन में अब तक जनरेटर के सुविधा क्यों नहीं है।
संयुक्त कार्यालय भवन की बात करते तो यहां पर तहसील, एसडीएम, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग डीएसपी कार्यालय समेत करीब 12 कार्यालय हैं, लेकिन सोमवार को लगे बिजली के कट के कारण मुख्य रूप से राजस्व विभाग का काम रुका रहा। हालांकि, कई विभागों ने अपना काम इन्वर्टर से चलाया हुआ था। लोगों ने विधायक आशीष बुटेल से मांग की है कि शीघ्र यहां पर एक इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर की स्थापना की जाए, ताकि बाहर से आए लोगों को हताश होकर वापस न जाना पड़े।
अभी संयुक्त कार्यालय भवन के जेनरेटर की सुविधा के लिए कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन यहां पर जनरेटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर वह प्रयासरत हैं, ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। - नेत्रा मेती, एसडीएम पालमपुर