{"_id":"685465abe96b1707d10c2efe","slug":"people-struggled-with-the-jam-at-mataur-chowk-for-one-and-a-half-hours-kangra-news-c-95-1-kng1037-182308-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मटाैर चाैक पर डेढ़ घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मटाैर चाैक पर डेढ़ घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
मटाैर चाैक पर लगा जाम
कांगड़ा। मटौर चौक शहर का एक व्यस्त क्षेत्र है। यहां अक्सर जाम लगता रहता है। वीरवार काे मटाैर चाैक सड़क के बीचोबीच एक टक्कर खराब हाे गया। ट्रक काे क्रेन से हटाया ताे पालमपुर सड़क पर एक बस खराब हाे गई। उसके बाद जब बस को वहां से हटाया ताे उसी मार्ग पर सिटी अस्पताल के पास बस और पिकअप की टक्कर हाे गई।
इस कारण मटाैर से लेकर कांगड़ा, इच्छी जमानाबाद राेड और कच्छियारी तक लंबा जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकाें और यात्रियों काे परेशानी हुई। लगभग डेढ़ घंटा जाम की स्थिति बनी रही। मटौर में जाम लगने से सड़क पर तीनाें ओर से लंबा जाम लग गया। कांगड़ा शहर की ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पालमपुर मार्ग और गगल की ओर से आने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। उमस भरी गर्मी में वाहन चालकाें, यात्रियाें और राहगीराें काे दिक्कताें का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी पसीना बहाना पड़ा। पुलिस काे गाड़ियाें काे अन्य संपर्क मार्गों से भेजना पड़ा।
बस और पिकअप की टक्कर में काेई हताहत नहीं
मटाैर-पालमपुर मार्ग पर हुई बस और पिकअप की टक्कर में काेई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार का काेई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, इस टक्कर से दाेनाें वाहनाें काे मामूली नुकसान हुआ है। यह घटना भी जाम का कारण बनी।
विज्ञापन
मटौर चाैक पर जाम की सूचना मिली थी। बीच सड़क में ट्रक, बस और एक बस-पिकअप की टक्कर हाेने से जाम की स्थिति पैदा हुई थी। वाहन चालकाें काे और यात्रियाें काे परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि पुलिस कर्मियाें ने जाम खुलवा दिया था। -अंकित शर्मा, डीएसपी कांगड़ा।