फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People of Baghani protested against the convention center

Kangra News: कन्वेंशन सेंटर के विरोध में उतरे बाघणी के लोग

Tue, 11 Mar 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
People of Baghani protested against the convention center
धर्मशाला में तपोवन के साथ लगी जमीन पर कनवेंशन सेंटर के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुं
धर्मशाला। तपोवन के समीप बाघणी पंचायत में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के विरोध में अब रसां गांव के लोग उतर आए हैं। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा है। स्थानीय निवासी लाल चंद चौधरी, हरि राम, सुरेंद्र कुमार, सौरभ, जगदीश चंद, सरिता देवी, निर्मला देवी, गायत्री देवी, और अन्य ने कहा कि वन भूमि पर विभाग ने स्थानीय लोगों की सहमति से चील के पेड़ लगाए हैं। गांववासियों को जंगल से काफी सहारा मिलता है। यहां शादियों और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां उपलब्ध होती है और पशुओं को चराने के लिए यह उपयुक्त स्थान है।
विज्ञापन


पंचायत ने पहले ही बिना चर्चा किए ही वन भूमि को तपोवन विधानसभा भवन के निर्माण के लिए दे दी थी। इससे उनका रास्ता बंद हो गया था। अब कन्वेंशन सेंटर बनने से उनको और परेशानी होगी। गांववासियों ने मांग रखी है कि बाघणी पंचायत में कन्वेंशन सेंटर न बनाकर तीन से चार कनाल में कृषि भवन बनाया जाए। इससे पूर्व जोरावर स्टेडियम में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण को पर्यटन विभाग के नाम ट्रांसफर किया गया था लेकिन वहां खेलकूद गतिविधियों के आयोजन के चलते आसपास के लोगों ने विरोध किया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने अब तपोवन के समीप बाघणी पंचायत में कन्वेंशन सेंटर के लिए भूमि चिह्नित की है। बता दें कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में बीते पांच सालों से कन्वेंशन सेंटर प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। इसके लिए एडीबी से 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है।

धर्मशाला में तपोवन के साथ लगी जमीन पर कनवेंशन सेंटर के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुं

धर्मशाला में तपोवन के साथ लगी जमीन पर कनवेंशन सेंटर के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed