फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People have been demanding for two years, the bus route has not been extended beyond four km

Kangra News: लोग दो साल से कर रहे मांग, चार किमी आगे नहीं बढ़ा बस रूट

Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People have been demanding for two years, the bus route has not been extended beyond four km
धर्मशाला। शिवनगर-जयसिंहपुर-हरोट रूट पर चलने वाली पालमपुर डिपो की मुद्रिका बस के पहिये पिछले दो वर्ष की मांग के बाद भी चार किलोमीटर आगे नहीं बढ़ पाए। इस कारण रूट विस्तार प्रस्ताव को परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय से स्वीकृति नहीं मिल पाना है। इस रूट चार किलोमीटर तक बढ़ाने की मांग को लेकर लोग युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र सिंह गोमा से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनके आश्वासनों के बाद भी बस रूट जस का तस है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवनगर-जयसिंहपुर-हरोट रूट पर पालमपुर डिपो की एक मुद्रिका बस चलती है। वे इस बस को महाराज नगर (हरोट से चार किमी आगे चंगर क्षेत्र) तक बढ़ाने के लिए मांग पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से भी कई बार पत्राचार किया और खेल मंत्री गोमा से मिले। उनके आग्रह करने पर पालमपुर डिपो ने अपने हेड ऑफिस को रूट एक्सटेंशन के लिए प्रस्ताव भेजा, लेकिन आज तक उनके भेजे प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, निगम के अधिकारियों का कहना है कि बस को महाराज नगर तक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उसी समय (सुबह 9:20 बजे) एक निजी बस का भी समय है। वहीं, लोगों ने बताया कि कोई निजी बस क्षेत्र में सुबह 9:20 बजे नहीं आती। निजी बस का समय सुबह 10:20 का है। आरएम की ओर से यह भी बताया गया है कि एचआरटीसी बस का रूट एक्सटेंशन करने पर समयसारिणी में टकराव होगा। वहीं, इस संदर्भ में डीएम धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि यह रूट अभी उनके ध्यान में नहीं है। मंगलवार को पालमपुर डिपो से पता किया जाएगा कि रूट को आगे बढ़ाने में क्या परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed