{"_id":"67139c2fa93671639a0c3244","slug":"people-became-alert-towards-health-made-yoga-a-part-of-daily-routine-kangra-news-c-95-1-kng1002-151373-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हुए लोग, योग को बनाया दिनचर्या का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हुए लोग, योग को बनाया दिनचर्या का हिस्सा
Sun, 20 Oct 2024 05:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
16 दिन में 1.76 लाख के अधिक लोगों ने सीखीं योग की क्रियाएं
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को सिखाया जा रहा योग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद से लोगों का योग और आयुर्वेद की ओर रुझान बढ़ने लगा है। लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए एलोपेथी और जिम के बजाय योग में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। छोटी उम्र में बीमारियों से निजात के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। यही कारण है कि पिछले 16 दिनों में जिला कांगड़ा में 1.78 लाख से अधिक लोग योग की विभिन्न क्रियाएं 200 प्रशिक्षित योग गाइड के माध्यम से सीख चुके हैं।
लोगों को निरोगी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में योग सर्वोदय योजना शुरू की गई है। इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षित योग गाइड आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किए गए हैं। आयुर्वेदिक संस्थानों में नियुक्त योग गाइड गांवों, पंचायतों, आंगनबाड़ी और स्कूलों में जाकर लोगों को योग सिखा रहे हैं। धर्मशाला के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में भी योग सिखाया जा रहा है।
2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुई योग सर्वोदय योजना के तहत अब तक जिला कांगड़ा में 1,78,504 से अधिक लोग योग सीख चुके हैं। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां लोग आकर योग क्रियाएं सीख रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुरुष योग गाइड को 32 घंटे तक योग सिखाने पर 6,600 रुपये, जबकि महिला योग गाइड को 20 घंटे तक योग सिखाने की एवज में चार हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। योग गाइड की ओर से चिह्नित स्थानों पर सुबह 7 से 8 बजे तक यानी एक घंटे तक लोगों को योग सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
- गांधी जयंती पर शुरू हुई योग सर्वोदय योजना के तहत जिला में अब तक 1,78,504 से अधिक लोग योग सीख चुके हैं। इसके लिए करीब 200 प्रशिक्षित योग गाइड नियुक्त किए गए हैं। जिले के शहरी एरिया में चिह्नित स्थानों पर सुबह 7 से 8 बजे तक योग क्रियाएं लोगों को सिखाई जा रही हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते कई बीमारियां कम उम्र में ही लोगों को जकड़ रही हैं। लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें तो वे स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
- डॉ. हरीश भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा