{"_id":"682a2db896cf6618930c5a15","slug":"people-are-upset-due-to-the-increase-in-fare-said-private-buses-are-collecting-money-arbitrarily-kangra-news-c-95-1-kng1004-177514-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: किराया बढ़ाने से लोग परेशान, कहा- निजी बसों में मनमर्जी से हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: किराया बढ़ाने से लोग परेशान, कहा- निजी बसों में मनमर्जी से हो रही वसूली
Mon, 19 May 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 19 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। बस किराये में वृद्धि लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। खन्नी क्षेत्र के प्रतिदिन सफर करने वाले राजेश, कृष्ण, नवीन, शिवम और नितिन आदि ने बताया कि अब जहां सरकारी बसें जसूर तक का किराया प्रति सवारी 25 रुपये ले रही हैं तो निजी बसें 30 वसूल रही हैं। जब लोग संबंधित बस के स्टाफ अथवा मालिक से बात करते हैं तो वह कोई स्पष्ट या तर्क संगत बात न कहकर कहते हैं कि आप सरकार से जाकर पूछो कि जिसने यह बस किराया बढ़ाया है। वहीं, डन्नी, कोपड़ा, सुलयाली आदि गांव के लोगों ने भी शिकायत सरकार को भेजते हुए कहा कि निजी बसों के परिचालक मनमानी से किराया वसूल कर रहे हैं। नूरपुर संगठन जिला के भाजपा अध्यक्ष राजेश काका ने कहा कि उनका दल किराया बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करता है, क्योंकि इसका भार मध्यम वर्ग और गरीब विद्यार्थी वर्ग पर पड़ेगा। उधर, आरटीओ धर्मशाला मनीष कुमार सोनी ने कहा कि ज्यादा किराया वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोग इस संबंध में परिवहन विभाग के पास शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन