फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners should also get the benefit of salary hikes: Vishwakarma

पेंशनरों को भी मिले वेतन वृद्धि का लाभ : विश्वकर्मा

Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pensioners should also get the benefit of salary hikes: Vishwakarma
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश प्राचार्य एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य पीसी विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों (टर्म ऑफ रिफरेंस) को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वर्ष 2026 से पहले से पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की पेंशन में भी सातवें वेतन आयोग के सिद्धांत के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी? उन्होंने कहा कि क्या आठवां वेतन आयोग केवल कर्मचारियों के वेतन, सेवा शर्तों, सुविधाओं, राष्ट्रीय पेंशन योजना और संयुक्त पेंशन योजना की समीक्षा तक ही सीमित रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को नगरोटा सूरियां में प्रेसवार्ता में कहा कि पुरानी पेंशन योजना के पेंशनरों को टर्म ऑफ रिफरेंस में रखा ही नहीं गया है। जब पुरानी योजना के पेंशनरों की बेसिक पेंशन में वृद्धि करने का अधिकार आठवें पे कमीशन के पास ही नहीं है तो कमीशन से निवेदन या याचिका भेजने से क्या लाभ होगा।
विज्ञापन



पीसी विश्वकर्मा ने पेंशनरों से आह्वान किया कि दिल्ली चलो की एक तिथि तय करके जंतर-मंतर पर रैली निकालकर पीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव बनाएं। विश्वकर्मा ने कहा कि वह भी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed