{"_id":"687801dbe035382db3074396","slug":"pensioners-got-angry-due-to-ban-on-protests-and-gate-meetings-kangra-news-c-95-1-kng1014-186229-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विरोध-प्रदर्शन और गेट मीटिंग पर रोक लगने से भड़के पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विरोध-प्रदर्शन और गेट मीटिंग पर रोक लगने से भड़के पेंशनर
Thu, 17 Jul 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
नूरपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड के पेंशनर फोरम ने बोर्ड प्रबंधक वर्ग की ओर से विद्युत मुख्यालय सहित कार्यालयों में विरोध-प्रदर्शन और गेट मीटिंग पर रोक लगाने के आदेशों का विरोध किया है। फोरम ने संबंधित आदेशों को तुंरत निरस्त करने की मांग की है।
पेंशनर फोरम नूरपुर के सचिव अरुण सहोत्रा, जवाली पेंशनर फोरम से इंजीनियर कृष्ण धीमान, इंजीनियर संजय धीमान, पुन्नू राम, जोगिंदर सिंह और प्रताप सिंह ने संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों और पेंशनरों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर यह फैसला वापल नहीं लिया तो ज्वाइंट फ्रंट को बड़े आंदोलन में जाना पड़ेगा।
उधर, फोरम ने नूरपुर में बुधवार को सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसके पेंशनर फोरम नूरपुर की टीम ने बुधवार को डोर टू डोर अभियान के तहत गांव टटल और जोंटा नूरपुर क्षेत्र के विद्युत पेंशनरों को घर-घर जाकर फोरम की सदस्यता प्रदान की। संवाद