फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners give ultimatum to the government, if demands are not met by 17th then there will be agitation

Kangra News: पेंशनरों का सरकार को अल्टीमेटम 17 तक मांगें न मानीं तो आंदोलन

Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pensioners give ultimatum to the government, if demands are not met by 17th then there will be agitation
सुलह में बैठक के दौरान अपना पक्ष रखते पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। -स्त्रोत : आयोजक - फोटो : mathura
सुलह/भवारना (कांगड़ा)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक सुलह की बैठक सोमवार को प्रधान विजय परमार की अध्यक्षता में भवारना में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को 17 मार्च तक पेंशनरों की मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेताया है कि मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि 1-1-2016 से लेकर 31-01-2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के संशोधित देय राशि का भुगतान किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों में महंगाई भत्ते की तीन किश्तों की अदायगी करना, चिकित्सा बिलों की अदायगी करने के लिए विशेष बजट का प्रावधान करना और 31-12-2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पे मैट्रिक्स के 50 फीसदी और 30 फीसदी के हिसाब से देय राशि की अदायगी करना शामिल है।
विज्ञापन

साथ ही कम्युटेशन अवधि को 15 साल से घटाकर 10 वर्ष करना, डीए की दो किस्तों के एरियर की अदायगी करना और एजी कार्यालय शिमला में पेंशनर्स के मामलों का तुरंत निपटारा करना आदि मांगें शामिल हैं। बैठक में राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि मनमोहन पठानिया, राजिंद्र जरियाल, रविंद्र राणा, दलजीत कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रधान विजय परमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक राणा, महासचिव कुलवंत चौहान, अश्वनी नाग, शशि कांत शर्मा, अतिरिक्त महासचिव सुदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रेम सागर सूद, संसार सूद, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राणा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, संगठन सचिव कुलवंत शर्मा, विनोद वालिया और प्रेस सेक्रेटरी दर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed