{"_id":"6a7085bff7e3752e660333dd","slug":"pensioners-furious-over-non-issuance-of-arrears-notification-kangra-news-c-95-1-kng1047-248347-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एरियर की अधिसूचना जारी न होने पर भड़के पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एरियर की अधिसूचना जारी न होने पर भड़के पेंशनर
Tue, 04 Aug 2026 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:42 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक लंबागांव की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जयसिंहपुर में ब्लॉक प्रधान मिलाप भंडारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ 13 मई को हुई वार्ता के दौरान मिले आश्वासनों पर कार्रवाई और एरियर की अधिसूचना जारी न होने पर रोष प्रकट किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि 31 जुलाई की निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी पेंशन एरियर के 40 प्रतिशत भुगतान और अन्य लंबित मांगों की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इससे प्रदेश के पेंशनरों में भारी निराशा है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार 7 अगस्त तक अधिसूचना जारी कर देती है, तो पेंशनर मुख्यमंत्री का शाहपुर आगमन पर स्वागत करेंगे। अन्यथा 8 अगस्त को आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया और रैत ब्लॉक प्रधान पवन धीमान भी मौजूद रहे।