फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners angry over non-payment of pending dues, threaten to launch a fierce protest

Kangra News: लंबित देनदारियां न मिलने से भड़के पेंशनर, उग्र संघर्ष करने की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Jun 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
Pensioners angry over non-payment of pending dues, threaten to launch a fierce protest
बड़ोह में बैठक के दौरान पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य। -स्रोत : स्वयं
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, ब्लॉक बड़ोह की त्रैमासिक बैठक ब्लॉक प्रधान राम स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पेंशनरों ने अपनी चिर लंबित देनदारियों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर गहरा रोष प्रकट किया और सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि रविंद्र सिंह राणा, ईश्वर दास चौधरी और सुरेश चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ोह ब्लॉक के लगभग 80 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पेंशनर्स साथियों ने अपनी लंबित लेनदारियों और उन्हें मिलने में हो रहे लगातार विलंब पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर 13 मई 2026 को हुई हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक का हवाला देते हुए सरकार से आग्रह किया गया कि वह अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप लंबित देनदारियों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करे। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार की कथनी और करनी में कोई भी अंतर सामने आया तो पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में वे पुनः संघर्ष की राह पर उतरने के लिए न केवल बाध्य होंगे, बल्कि इसके लिए वे पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed