{"_id":"6a240c7fe24908d4e40ff605","slug":"pending-dues-should-be-paid-soon-mohindra-kangra-news-c-95-1-kng1037-238045-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित देय का शीघ्र किया जाए भुगतान : मोहिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित देय का शीघ्र किया जाए भुगतान : मोहिंद्र
विज्ञापन
बैठक के दौरान 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई फतेहपुर
फतेहपुर में बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने की बैठक
75 वर्ष की आयु के वरिष्ठ पेंशनर किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई फतेहपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को शिवा पैलेस में इकाई अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार और बोर्ड प्रबंधन से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई।
बैठक की शुरुआत विद्युत मंडल पालमपुर के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में दिवंगत लाइनमैन मोहल लाल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसमें राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल सहित करीब 80 पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ पेंशनरों धर्मवीर कपूर, सूरज कांत डोगरा, कुलदीप सिंह और जोगिंदर सिंह को स्मृति चिह्न और टोपी देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और वेतन-पेंशन एरियर के भुगतान संबंधी बोर्ड प्रबंधन के हालिया निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक कदम बताया। बैठक में लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें और एरियर तत्काल जारी करने, सभी पेंशनरों के बकाया देय का एकमुश्त भुगतान करने और बोर्ड में रिक्त तकनीकी पदों को नियमित भर्ती से भरने की मांग की गई। साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने और आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग भी उठाई गई।