फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paving the way for plastic waste management plant in Khali

Kangra News: खाेली में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का रास्ता साफ

Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for plastic waste management plant in Khali
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के तहत आते गांव खोली के सिंबल खोला में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का रास्ता साफ हो गया है। इस प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था लेकिन विभाग और पंचायत की ओर से जागरूक करने के बाद बाद वे मान गए हैं। खाेली पंचायत में 16 लाख रुपये से यह प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट में स्थापित होने वाली मशीनों से प्लास्टिक काे सूक्षम आकार में काट कर उसके दोबारा प्रयाेग में लाने के लिए बाहर भेजा जाएगा। इससे प्रदूषण की संभावना भी नहीं हाेती। यहां प्लास्टिक कचरे को छांटकर, साफ करके, और छोटे टुकड़ों में काटकर नए उत्पादों में ढाला जाता है। वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करने और विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके ऊर्जा या अन्य उपयोगी सामग्री में बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन



प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट खाेली में लगाया जा रहा है। इससे लाेगाें काे किसी भी प्रकार काेई दिक्कत नहीं हाेगी बल्कि लाेगाें आपने आसपास प़ड़े प्लास्टिक से भी मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र स्वच्छ हाेगा। इसके लिए सरकार टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही मशीनें खाेली में पहुंचाईं जाएंगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed