फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paving the way for a four-lane bridge in Chambi, transmission lines to be removed soon

Kangra News: चंबी में फोरलेन ब्रिज का रास्ता साफ, जल्द हटेगी ट्रांसमिशन लाइन

Thu, 08 Jan 2026 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for a four-lane bridge in Chambi, transmission lines to be removed soon
शाहपुर (कांगड़ा)। चंबी में निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज का रास्ता अब साफ हो गया है। पिछले कई माह से फोरलेन ब्रिज निर्माण में रोड़ा बनी ट्रांसमिशन लाइन को जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी अलाइनमेंट बदलने के लिए अब चार नए टावर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं। अब ट्रांसमिशन लाइन को बदलने के लिए प्रक्रिया जारी है। जल्द इन नए टावर पर हाई वोल्टेज तारों को शिफ्ट किया जाएगा, जिसके बाद रुका हुआ फोरलेन ब्रिज का काम रफ्तार पकड़ेगा। वर्तमान में कुछ पिलर के दायरे में ट्रांसमिशन लाइन आने के कारण पिलर का काम रुका हुआ था। पिछले कुछ समय से चंबी में मंडी-पठानकोट फोरलेन का काम बिजली की हाई वोल्टेज तारों के चलते लटक गया था।
विज्ञापन


पुहाड़ा-सारनू पुल बनकर लगभग तैयार

पठानकोट-मंडी फोरलेन पर चंबी की तरह ही शाहपुर के निकट पहाड़ा और सारनू के बीच बन रहा ऊंची हाइट का बड़ा पुल करीब बनकर तैयार हो चुका है। इस ब्रिज के सभी पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। पिलर तैयार करने के बाद कॉलम को रखकर पूरी तरह सेट कर दिया है और उस पर लेंटर डालने का काम लगातार जारी है। इसके साथ पिलर के दोनों ओर मिट्टी की भराई की जा रही है। अब कुछ ही माह में यह फोरलेन ब्रिज लोगों को समर्पित हो जाएगा।
विज्ञापन


शाहपुर में हो रहे फोरलेन निर्माण का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। फोरलेन कंपनी की तरफ से तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यहां अब हाई ट्रांसमिशन लाइन बदलने के लिए चार नए टावर तैयार किए जा रहे हैं। तीन टावर तैयार किए जा चुके हैं। फरवरी अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बचे हुए तीन पिलर का काम किया जाएगा और स्लैब डाली जाएगी। ब्रिज का काम मई के अंत तक पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहुल पूरी, साइट इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed