फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patwaris raise questions regarding Bhu-Naksha 5.0 training.

Kangra News: भू-नक्शा 5.0 के प्रशिक्षण पर पटवारियों ने उठाए सवाल

Fri, 28 Aug 2026 03:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Patwaris raise questions regarding Bhu-Naksha 5.0 training.
धर्मशाला। भू-नक्शा 5.0 के प्रशिक्षण में पटवारियों को दिए जा रहे तकनीकी कार्यों पर संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो संघ ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

संघ की तहसील इकाई कांगड़ा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इन कार्यों के लिए उचित तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की है।
संघ के अनुसार 24 अगस्त को तहसील कांगड़ा के कॉन्फ्रेंस हॉल में भू-नक्शा 5.0 की ट्रेनिंग के लिए पैन इंडिया कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक पहुंचे थे। करीब तीन घंटे चली ट्रेनिंग में ऑनलाइन मैपिंग और विभिन्न तकनीकी टूल्स के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
संघ का कहना है कि ट्रेनिंग में समझाए गए कुछ कार्यों को व्यवहार में लागू करना पटवारी की क्षमता से बाहर है। ज्ञापन में कहा गया है कि पटवारी का मूल कार्य कागज, मोमी और मुसावी से दूरी का ततिमा तैयार करना है।
विज्ञापन

भू-नक्शा 5.0 पोर्टल पर विभिन्न ऑनलाइन टूल्स और ज्योमेट्री टूल्स का इस्तेमाल कर ऑनलाइन स्क्रीन पर ततिमा काटने और दुरुस्त करने का काम भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कहा कि जमाबंदियों को ऑनलाइन करना, पेंडिंग म्यूटेशन की एंट्री करना और ई-डिस्ट्रिक्ट, एग्रीस्टैक, वाटर बॉडी सेंसस, आरएमएस पोर्टल और एमजीएन पोर्टल जैसे कार्य भी पहले से ही किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षता और ऑटोकैड जैसे टूल्स का प्रशिक्षण पटवारी के कार्यक्षेत्र से अलग है।

संघ ने मांग की कि भू-नक्शा 5.0 से संबंधित तकनीकी कार्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर अथवा तकनीकी कौशल वाले कर्मचारियों से करवाए जाएं। पटवारियों पर अतिरिक्त तकनीकी कार्य का बोझ डालने के बजाय आवश्यक मैनपावर उपलब्ध करवाने और इस मामले में डीएलआर कार्यालय को भी सूचित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed