{"_id":"67c30d6570b7424752032f99","slug":"patwari-and-kanungo-strike-in-jwalamukhi-in-protest-against-state-cadre-kangra-news-c-95-1-kng1002-167292-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्टेट कैडर के विरोध में ज्वालामुखी में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्टेट कैडर के विरोध में ज्वालामुखी में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल
Sun, 02 Mar 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 02 Mar 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में मांगो को लेकर प्रदर्शन करते पटवारी और कानूनगो। -स्रोत : संघ
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की स्थानीय इकाई ने स्टेट कैडर प्रणाली के विरोध में शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम ज्वालामुखी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
संघ की प्रमुख सदस्य मीणा रानी और प्रतिभा राणा ने कहा कि स्टेट कैडर लागू होने से जिला स्तर पर वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी, जिससे भविष्य में पदोन्नति की संभावनाएं कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वेतन संरचना इतनी कम है कि अन्य जिलों में तबादला होने पर मकान किराए पर लेना मुश्किल होगा। भाषाई और क्षेत्रीय चुनौतियां कार्यप्रणाली को प्रभावित करेंगी।
उन्होंने कहा कि भूमि माप और सीमांकन के नियम अलग-अलग जिलों में भिन्न होते हैं, जिससे कार्य में जटिलताएं बढ़ेंगी। पटवारियों और कानूनगों ने स्टेट कैडर लागू न करने की मांग करते हुए कहा कि इससे उनका कार्य और अधिक कठिन हो जाएगा।