फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patriotic slogans echoed from Chalwada to Papahan

Kangra News: चलवाड़ा से पपाहन तक गूंजे देशभक्ति के नारे

Wed, 28 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Patriotic slogans echoed from Chalwada to Papahan
चलवाड़ा बाजार में तिरंगा यात्रा में भाग लेते भाजयुमो कार्यकर्ता। -स्रोत : पार्टी
रैहन (कांगड़ा)। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए मंगलवार को भाजयुमो ने चलवाड़ा बाजार से पपाहन तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य लक्ष्य ठाकुर के नेतृत्व में निकाली यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

लक्ष्य ठाकुर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में दिखाए गए साहस और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि वह आतंकवाद का डटकर सामना करने में सक्षम है। इस ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर होना पड़ा। यात्रा के समापन पर सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। लक्ष्य ठाकुर ने कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed