फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients returned without treatment, queues formed in the emergency

Kangra News: बिना इलाज लौटे मरीज, इमरजेंसी में लगीं कतारें

Sat, 27 Dec 2025 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Patients returned without treatment, queues formed in the emergency
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर अस्पताल में डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह घने कोहरे के बीच इलाज नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को ओपीडी सेवाएं बंद होने की वजह से निराश होकर लौटना पड़ा। अस्पताल में सुबह बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टरों का इंतजार करते दिखे लेकिन आईजीएमसी प्रकरण के विरोध में डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश के चलते मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। हालांकि, अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं आम दिनों की तरह सुचारु रहीं। नागाबाड़ी से चेकअप करवाने पहुंची 70 वर्षीय संदला देवी ने बताया कि वे चेकअप के लिए अपनी बहू के साथ सुबह 9 बजे ही अस्पताल पहुंच गई थीं, लेकिन डाक्टरों की हड़ताल के कारण सुविधा नहीं मिली। सुखार की मंजू देवी (62) ने बताया कि वह अपनी बहू का ओपीडी में चेकअप करवाने के लिए आई थी, लेकिन पर्ची काउंटर पर डाॅक्टरों के अवकाश पर होने की बात पता लगी। नूरपुर शहर के 70 वर्षीय बजुर्ग गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद होने का कोई अंदाजा नहीं था। इस कारण कई मरीजों को निराश वापस लौटना पड़ रहा है। लदोड़ी से अपने दो छोटे बच्चों और पति के साथ इलाज के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंची सृष्टा देवी ने बताया कि जब पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर गईं तो उन्हें आज ओपीडी बंद होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed