फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients are troubled due to lack of ambulance facility in Civil Hospital Rain

Kangra News: सिविल अस्पताल रैहन में एंबुलेंस सुविधा न होने से मरीज परेशान

Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled due to lack of ambulance facility in Civil Hospital Rain
रैहन (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल रैहन को अपग्रेड हुए दो दशक का समय बीत चुका है। अभी तक अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों को दूसरे बड़े अस्पताल रेफर करने पर अस्पताल प्रशासन के पास अपना वाहन नहीं है। वहीं, अस्पताल में दान की गई वैन है लेकिन इसके लिए चालक नहीं है। यह भी लंबे समय से खड़ी होने के चलते कबाड़ में तबदील हो रही है। वहीं, एंबुलेंस सुविधा न होने और आपात स्थिति के दौरान तीमारदारों की ओर से मरीजों को निजी वाहनों अथवा टैक्सियों में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि मरीजों की हालत भी और बिगड़ने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रैहन अस्पताल में जल्द से जल्द स्थायी एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को रेफर किए जाने की स्थिति में सुरक्षित और समय पर बड़े अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन






अस्पताल में एंबुलेंस मरीजों के लिए एक बुनियादी सुविधा है। यह सुविधा रैहन सिविल अस्पताल में उपलब्ध होनी चाहिए।

- राजिंद्र धनोआ, स्थानीय निवासी



रैहन अस्पताल में 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए ताकि गंभीर मरीज उचित चिकित्सीय देखरेख में बड़े अस्पताल में पहुंच सके।

- धर्मवीर कपूर , स्थानीय निवासी



सिविल अस्पताल रैहन में दान दी गई वैन में विभाग चालक की नियुक्ति की जाए, जिससे कि मरीजों को राहत मिल सके।

- राजिंद्र सिंह, स्थानीय निवासी



सिविल अस्पताल रैहन में 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए ताकि रात्रि अथवा आपात स्थिति में रेफर होने वाले मरीजों को राहत मिल सके। विधायक भवानी पठानिया जनहित में रैहन अस्पताल में जल्द से जल्द 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाएं। - निशा डढवाल, प्रधान ग्राम पंचायत रैहन
विज्ञापन
विज्ञापन



रैहन अस्पताल में 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है और मरीजों को फतेहपुर सिविल अस्पताल से एंबुलेंस सुविधा मिलती है। रैहन में 108 एंबुलेंस सुविधा के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे गई है। उम्मीद है कि जल्द समाधान निकाला जाएगा।

- डॉ. विकास, एसएमओ, रैहन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed