{"_id":"695827ed1d8cfff760045c73","slug":"pathankot-theog-superfast-bus-of-dehra-depot-breaks-down-midway-kangra-news-c-95-1-kng1002-214066-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: देहरा डिपो की पठानकोट–ठियोग सुपरफास्ट बस बीच रास्ते में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: देहरा डिपो की पठानकोट–ठियोग सुपरफास्ट बस बीच रास्ते में खराब
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की देहरा डिपो की पठानकोट से ठियोग जा रही बस शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे गुलेर रेलवे स्टेशन के समीप अचानक खराब हो गई। बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे आगे नहीं ले जाया जा सका। इससे बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
बस में मौजूद यात्री दूर-दराज के क्षेत्रों की ओर जा रहे थे। अचानक बस खराब हो जाने से उन्हें लंबे समय तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। खासकर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं अन्य जरूरी कार्यों से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। आए दिन निगम की बसों के खराब होने की समस्या से आम जनता को आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है, जिससे निगम की सेवाओं पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
गौरतलब है कि देहरा डिपो का यह पठानकोट–ठियोग रूट अपनी सुपरफास्ट सेवा के कारण यात्रियों में काफी लोकप्रिय है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इस बस पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा पीछे से आ रही एक अन्य बस में यात्रियों को बिठाकर उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हालांकि तब तक यात्रियों को धुंध और कड़ाके की ठंड में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
बस का पट्टा टूट जाने के कारण यह समस्या पेश आई। यात्रियों को दूसरी बस में रवाना किया गया है। - आयुष उपाध्याय, आरएम, देहरा डीपो
- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णायक फैसला लिया गया है कि सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से नई बसों की खरीद के लिए बिड प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निगम 15 दिन की निर्धारित समयसीमा के भीतर पुरानी बसों से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए संकल्पित है।
- राम गोपाल शर्मा, निदेशक, एचआरटीसी