फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pathania will join the government village gate along with CM Sukhu

Kangra News: सीएम सुक्खू के साथ सरकार गांव के द्वार में शामिल होंगे पठानिया

Mon, 05 Feb 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 05 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pathania will join the government village gate along with CM Sukhu
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए सोमवार को सिहुंता पहुंचे। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 10 फरवरी को भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विस अध्यक्ष शामिल होंगे। पठानिया छह फरवरी को अवांह पंचायत के तहत लजेरा-सेल संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। राजकीय माध्यमिक पाठशाला अवांह के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सात फरवरी को पंचायत भवन और पटवार वृत्त खडेड़ा के भवन का लोकार्पण करने के साथ खडेड़ा-ओहरा संपर्क सड़क और मनोला से महोट संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद राजकीय उच्च पाठशाला खडेड़ा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। आठ फरवरी को विस अध्यक्ष कटोरी (डोबाला डंगा) से छंबर गांव तक संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। नौ फरवरी को राजकीय उच्च पाठशाला मठोलु के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करेंगे और स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर बाद वे शिमला रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed