{"_id":"6096cfc88ebc3edca35a3e9a","slug":"passengers-waited-for-hours-for-a-bus-kangra-news-sml369737839","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी में बस के लिए यात्री कर रहें दो से तीन घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी में बस के लिए यात्री कर रहें दो से तीन घंटे इंतजार
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बस अड्डे में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर बाद ज्वालामुखी बस स्टैंड में ड्यूटी के बाद कई लोग बस अड्डे में बैठकर बस का इंतजार करते नजर आए।
हालांकि एचआरटीसी की बसें मिल रही हैं, लेकिन कई घंटों का इंतजार करने के बाद। शुक्रवार को भी निजी बस सेवा ठप होने के कारण लोगों को घर जाने के लिए दो से तीन घंटे अड्डे में बैठकर इंतजार करना पड़ा। एचआरटीसी की बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के कारण कई लोगों को सीट नहीं मिल पाई, इस कारण उन्हें अगली बस के लिए और अधिक इंतजार करना पड़ा।
बस अड्डे पर खड़े कमलेश ने बताया कि वे ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, पर तीन घंटे से कोई बस नहीं आई। वहीं खुंडियां, सुराणी, घलोर, चंबा पत्तन जाने वाले राकेश, सुषमा, माधुरी, अनिता कुमारी ने बताया कि वे अस्पताल दवाइयां लेने और ड्यूटी देने के लिए ज्वालाजी आए थे, लेकिन अब घर जाने के लिए घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है।