फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parking work to begin in Palampur after foundation stone laying ceremony by Dhumal and Virbhadra Singh

Kangra News: धूमल और वीरभद्र के शिलान्यास के बाद पालमपुर में अब शुरू होगा पार्किंग का काम

Mon, 01 Dec 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Dec 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
Parking work to begin in Palampur after foundation stone laying ceremony by Dhumal and Virbhadra Singh
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास प्रस्तावित मल्टी-स्टोरी पार्किंग (पांच मंजिला) के निर्माण की आस 17 साल के लंबे इंतजार के बाद अब जग गई है। दो मुख्यमंत्रियों के शिलान्यास और डेढ़ दशक से अधिक की लेटलतीफी के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। 17 साल में सत्ता की बागडोर कई बार बदली, मगर पार्किंग के शिलान्यास पत्थर पर जमी धूल नहीं हटी। मगर अब राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

साल 2008 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सांसद शांता कुमार के साथ इस पार्किंग की नींव रखी थी। इसके बाद 2012 में सत्ता बदली और कांग्रेस की सरकार आने पर 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका दोबारा शिलान्यास किया। इसके बाद 2017 में फिर सत्ता बदल गई।
विज्ञापन

दो प्रमुख दलों के मुख्यमंत्रियों ने शिलान्यास किया, लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ। इस दौरान शहर जाम और पार्किंग की समस्या से जूझता रहा, और योजना कागज़ों तक सिमटकर रह गई। इस लेटलतीफी से नाराज होकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तो शिलान्यास पट्टिका से अपना नाम हटाने तक की बात कह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर जल्द ही यह मल्टी-स्टोरी पार्किंग न केवल शहरवासियों को बड़ी राहत देगी, बल्कि पर्यटन नगरी पालमपुर में वाहनों को व्यवस्थित कर शहर में लगने वाले भारी जाम को कम करने में भी निर्णायक भूमिका निभाएगी।
एडीबी के सहयोग से खर्च होंगे 8.5 करोड़
अब पर्यटन विभाग के माध्यम से एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से यह पार्किंग बनने जा रही है। एडीबी इस पांच मंजिला पार्किंग पर करीब 8.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पार्किंग में ग्राउंड फ्लोर समेत कुल पांच मंजिलें होंगी, जहां लगभग 400 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विनय धीमान ने कहा कि विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और टेंडर प्रक्रिया शुरू है। नगर निगम पालमपुर ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) सौंप दिया है।

पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास पांच मंजिल पार्किंग बनेगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पार्किंग के निर्माण पर एडीबी के माध्यम से 8.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्किंग निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जारी है।

- विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा

नगर निगम ने अपनी सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। विधायक आशीष बुटेल ने पार्किंग को जल्द बनाने के आदेश दिए हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। नगर निगम पार्किंग के निर्माण कार्य में पूरा सहयोग करेगा।
-गोपाल नाग, महापौर, नगर निगम पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed