फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paragliding World Cup preparations complete, drone will keep an eye on traffic

Kangra News: पैराग्लाइडिंग विश्व कप की तैयारी पूरी, ड्रोन रखेगा यातायात पर नजर

Fri, 01 Nov 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Paragliding World Cup preparations complete, drone will keep an eye on traffic
बीड़-बिलिंग में शुक्रवार को अभ्यास के दौरान पैराग्लाइडर पायलट ।
बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध घाटी बीड़ बिलिंग में शनिवार से शुरू हो रहे पैराग्लाइडिंग विश्व कप के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इस दौरान पूरी ट्रैफिक व्यवस्था पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को सड़क के किनारे पार्क करेगा तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी अनिल शर्मा की अगुवाई में तैयार प्लान से लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


इस प्लान के तहत शुक्रवार से आगामी आदेशों तक सभी वोल्वो बसें मेला ग्राउंड या टी-फैक्ट्री के पास पार्क की जाएंगी। हिमालय पिज्जा लैंडिंग साइट से लेकर क्योर टूरिज्म पार्किंग तक मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा, लंबाहार चौक से लेकर पुलिस स्टेशन की तरफ रोड वनवे रहेगा। चौगान चौक से लेकर गांधी चौक होते हुए बीड़ की तरफ भी रोड वनवे रहेगा। ⁠इसके अलावा सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से पुलिस ने आग्रह किया है कि केवल दर्शाए गए पार्किंग स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करें और सड़क पर कोई भी वाहन चालक वाहन पार्क न करें। ⁠लैंडिंग चौक से हिमालयन पीज़ा और लंबाहार चौक से फारेस्ट रेस्ट हाउस और बीड़ चौक होते हुए वापस लैंडिंग चौक तक पूरी तरह से नो पार्किंग जोन रहेगा।
विज्ञापन

डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने कहा कि बीड़-बिलिंग को पर्यटन मानचित्र पर ट्रैफिक जाम मुक्त डेस्टिनेशन बनाने के लिए आम जनता के सहयोग की प्रशासन और पुलिस अपेक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed