{"_id":"6651d4e7bd7cb23546098ce4","slug":"paragliding-happening-in-the-dark-from-pease-site-kangra-news-c-89-1-klu1001-123412-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीज साइट से अंधेरे में हो रही पैराग्लाइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीज साइट से अंधेरे में हो रही पैराग्लाइडिंग
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू की पीज साइट में देर शाम को अंधेरा होने तक पैराग्लाइडिंग करवाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार शाम को पीज साइट से करीब पांच ग्लाइडर 7:30 बजे के आसपास उड़ान भर रहे थे। अंधेरा होने तक मानव परिंदों की उड़ान सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
पर्यटन विभाग की ओर से कार्रवाई करने के बाद भी साहसिक गतिविधियों के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग के लिए नियमों की अनदेखी पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती है। एक सप्ताह पहले भी पीज साइट में इस तरह का मामला सामने आया था। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को जब इस बात का पता चला तो विभाग ने पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्यों को नोटिस जारी किया।
नोटिस के साथ ही विभाग की ओर से जवाब मांगा गया था, जिसमें एसोसिएशन की ओर से नियमों के तहत ही पैराग्लाइडिंग करवाने का आश्वासन दिया था। एक बार फिर यहां पर नियमों में कोताही सामने आई है। साइट में पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पीज के प्रधान पवन गौतम ने कहा कि 7:27 बजे विजिविलिटी रहते पैराग्लाइडिंग बंद करवा दी गई थी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनयना शर्मा ने कहा कि नियमों के तहत पैराग्लाइडिंग करवाने को कहा गया है। संवाद